Nayan | WritersCafe.org

Sunday, August 11, 2013

Sir Kata Musafir - The Headless Traveller

"सर कटा मुसाफिर" (Sir Kata Musafir or the Headless Traveller represents a man who has given up his attachments to bias through his perception, sight, hearing, emotion, and thoughts. He, thus, walks without a source (transmitter) and target (receiver) of all bias, of all evil, of all pain - his head.

I have used the famous headless statue of King Kanishka. While it may not be appropriate to put Kanishka's image as the headless traveller, given that he wielded one of the greatest and largest empire extending from India well up to Iran and China; at the same time, it may also be appropriate given that the head of the statue was missing when it was discovered, making the man depicted in the statue look like a warrior-traveller, who represented an unbiased dutiful attitude with his headless appearance!)



सर कटा मुसाफिर


 
गुमनाम रातों की गलियों में
घूमता है वह -
सर कटा मुसाफिर!

अंधेरे के साये में
जब रौशनी गायब सी लगती है -
शैतान के क़दमों की आहट
गिनता है वह -
सर कटा मुसाफिर!

उमंगों की चीखें
और गलतियों की आहें -
कभी बहा के ले जातीं हैं,
खुशनुमां कश्ती को किनारे से दूर!
शुक्र है, सुन नहीं पाता है वह -
सर कटा मुसाफिर!

ज़माने का दस्तूर,
और इंसानियत का मुखौटा -
रौशनी में चमकता तो खूब!
जब दिन का सूरज उसे
भेद नहीं पाता!
और आँखें देख नहीं पातीं कभी -
नंगी रातों में बेखौफ-बेनकाब उसका रंग!
शुक्र है, बेनजर है वह -
सर कटा मुसाफिर!

लोग अनजान ही अच्छे थे!
लोग अनजान ही अच्छे हैं!
नजदीकी दागों को सामने ले आती हैं,
दिल का नाम लेकर सुकून पी जाती हैं!
इसलिए बेख़बर, सोया, चलता है वह -
सर कटा मुसाफिर!

लोग मजाक़ करते तो हैं,
पर कभी दर्द भी देते हैं!
मजाक़ पर हँसते हैं कभी,
और कभी दर्द भी लेते हैं!
इसलिए इनसे हट, अलग -
राह पर चलता है वह -
सर कटा मुसाफिर!

खामोश से समां में -
तूफान की उम्मीद न होती,
मासूम से कटोरे में -
'गर वह उफान न दिखती!
पानी से दूर, सूखे राहों पर चलता है वह -
सर कटा मुसाफिर!

कश्ती को बांधती है ज़ंजीरें ज़रूर -
पर दम भी घूंट जाता है उनसे!
मोतियाँ बिखर जातीं हैं, धागे के बिन -
पर पिंजरे के बाहर ही उड़ती है चिड़ी
अपनी असली उड़ान!
अज़ाद से सपने, औ' गुलाम से दिल, से दूर है वह -
सर कटा मुसाफिर!

लोग दिमाग लगाते हैं खूब,
गलतियों पर अपनी उँगलियाँ भी नचाते हैं खूब!
फिर भी, छोटीं मुसीबतों के चौखट पर
बहुत से नगमें ठोकर खा जाते हैं!
दिल दिमाग का ही रंग है -
इसलिए तो बिन सर, फिरता है वह -
सर कटा मुसाफिर!
नयन 
10 am, 26th Jan 2011
Madhapur
Hyderabad, India
© Bhaskar Jyoti Ghosh [Google+, FB]

[Image source: http://www.exoticindiaart.com/artimages/BuddhaImage/kanishka_sm.jpg]

Saturday, July 27, 2013

Antardwand - Lakshya



अंतर्द्वंद : लक्ष्य


और क्या मांगू इस जग से?
दिया है प्राण,
दिखाया है रास्ता!
और क्या मांगू इस जग से?


स्वागत करूँ कैसे मैं -
स्वर्ग-सुख का?
जब बंधू मेरे -
सड़तें हों नरक-अनल में!


जीवन-प्रदीप बुझता नहीं,
इतनी
आसानी से कभी!

देखा
है क्या बृक्ष को कभी?

काट दो, तो बड़ उठता है तभी!


स्वर्ग-पथिक पूछे नहीं,
नरक-पथिक रूठे नहीं,
ये
रास्ते जहाँ पे मिल जाएं!

वहीं अपना सपना हो!


आत्म-दीप से अचिंतित -
जो
न जले, न बुझे वहां!

विलीन
हो, आलोकित हो -

एक
अचिन्त्य प्रकाश बिम्ब में जहाँ!


जीवन अनिश्चयता का आलय,
धान्य
-धरा, तो कभी प्रखर प्रलय!

अभिशप्त
या पुरस्कृत - यह विकट विषय,

चलते
रहना ही एकमात्र, है आशय!


रगों में रक्त, भुजों में बल,
कंठ
में स्वर, मन में संबल!

ललाट
पर तेज, नयन में ज्योति!

बिपत्ति
देख, चेतना तू क्यों रोती?


सुधीर दिगंत, पर चौदिक चपल!
स्थीर
डग, पर हो उत्सुक हर पल!

पथ
है प्रचंड, प्रकाश नम,

लक्ष्य
के प्रति, हो न आशा कम!


खोए पथिक को मनाना नहीं!
सोए
ह्रदय को जगाना नहीं!

फेंक
नियमों का यह निर्मम जाल -

तू
क्यूँ न परिवर्तित करे अपनी चाल?


सड़क एक है, मंदिर की मात्र!
विषमताओं
में, बन धैर्य-पात्र!

अनल-सुधा में तप्त तू,
(हुआ) स्वर्ण-भुजाओं से रप्त तू!


हाँ!
और
क्या मांगू इस जग से?

दिया
है चेतन,

दिखाया है रास्ता!
और
न मांगू इस जग से!

 
सपना तो था मेरा ही!
चलते रहने को ले सहारा -
बढूँ
आगे, अब बढूँ आगे!

जोड़ना
है, सब टूटे धागें!
नयन 
11:30 pm, 6th Sep 2012
9:30 am, 25th Jun 2013
Malaysian Township,
Hyderabad, India
© Bhaskar Jyoti Ghosh [Google+, FB]

EVERYDAY


-->
EVERYDAY
Everyday, I like to dream
To fly the sky n see the stream
Everyday, I like to feel
Cool breeze, its power to heel

Everyday, I want to smell
Droplets of Dew, on the white petal, that fell
Everyday, I want to ring
Bell at the old temple wing

Everyday, I love to gaze
Squirrels chattering at the trees’ maze
Everyday, I hope to see
The beautiful sun with the golden glee

Everyday, I wait till its night
To catch the firefly with my sight
Everyday, I wish it rains
And wash away all that pains

Everyday, I love to go
With my Mom, to the forest below
And pluck the flowers for the market sale
Living each moment with the moist morning gale

Everyday, I love to play
With the girl at the hut made of clay
And eat together the sweet colourful pie
With the girl who’s a little too shy

Everyday, I want to wish
Goodness at the heart for all thee
Everyday, I wish to see
Blossom into the best of me

Everyday, I wish I play
Losing the fact of the reality of clay
And, finally erasing the low n the high,
I wish peace when I Die

Nayan (Bhaskar’s)
11:23 AM IST
Friday, 29th January 29, 2010

© Bhaskar Jyoti Ghosh [Google+, FB]